अमेठीउत्तर प्रदेश

पुलिस प्रशासन के इस कदम की जमकर हो रही है सराहना।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनने के बाद से दबंगों, गुंडों और माफियाओं की खैर नहीं दिखाई पड़ रही है । जिले का पुलिस प्रशासन भी लगातार हरकत में दिखाई पड़ रहा है । जहां पर भी अवैध अतिक्रमण हुए हैं सभी अतिक्रमण को खाली करवाया जा रहा है। इसी के क्रम में अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरी गांव में रहने वाले भूतपूर्व सैनिक कैलाश मौर्य सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में आकर रहने लगे और अपने जीविकोपार्जन हेतु उन्होंने ट्रैक्टर खरीद लिया । लेकिन तभी गांव के ही दबंगों के द्वारा उनके घर से निकलने वाले रास्ते को अतिक्रमण करके बंद कर लिया गया । जिसके कारण पिछले 4 वर्षों से उनका ट्रैक्टर घर से बाहर नहीं निकल सका । इसके लिए वह लगातार शासन प्रशासन के चक्कर काटते रहे । लेकिन शासन-प्रशासन देर आए दुरुस्त आए वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए दिनांक 22 मई की दोपहर को संग्रामपुर थानाध्यक्ष परशुराम ओझा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की टीम गड़ेरी गांव पहुंची और रास्ते में दबंगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटवाते हुए पूरा रास्ता खाली करा दिया । जिसके बाद कैलाश मौर्य के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि 4 सालों से बंद ट्रैक्टर घर से बाहर निकल सका। इसके लिए कैलाश मौर्य सहित ग्राम वासियों ने अमेठी पुलिस-प्रशासन सहित उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button