इटावाउत्तर प्रदेश

रेलवे पूछताछ केंद्र के टिकट परीक्षक निलंबित, इन्क्वायरी विंडो से हुई थी डिंपल यादव को वोट देने की अपील

इटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र से मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के मामले में टिकट परीक्षक मंशा मुंडा को निलंबित किया गया है। जीआरपी थाने में आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट भी तलब की है।

निलंबन की यह कार्रवाई रविवार की देर रात डीटीएम टूंडला अमित आनंद की जांच के बाद की गई है। वह रात में ही पूर्वा एक्सप्रेस से इटावा आए थे और जांच की थी। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा के अनुसार, प्रयागराज मंडल से आए मैसेज में टिकट परीक्षक के निलंबन का उल्लेख है। टिकट परीक्षक मंशा मुंडा की तहरीर पर रविवार रात को ही थाना जीआरपी ने आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना एसआई लल्लन प्रसाद को दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम व पोस्ट तमाड़, रांची (झारखंड) निवासी टिकट परीक्षक मंशा मुंडा ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 11 बजे एनसीआर मेंस यूनियन के आठ-10 लोग पूछताछ केंद्र में घुस आए। एक दो बार डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से पुरी रवाना हो गए। बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने इस मामले में स्टेशन अधीक्षक से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इस पत्र के बारे में प्रयागराज मंडल को अवगत करा दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button