उत्तर प्रदेशकानपुर

व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय का किया घेराव, उगाही का लगाया आरोप

कानपुर। स्टेट जीएसटी की टीम द्वारा की जा रही छापेमारी और सर्वे के कार्य से व्यापारियों में नाराजगी है। दो दिन पहले ही व्यापारियों ने एसजीएसटी की टीम से नोक-झोंक कर चौपाल लगाई थी। इसके बाद सोमवार को स्टेट जीएसटी कार्यालय का व्यापारियों ने घेराव कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उगाही के लिए सर्वे या छापेमारी की जा रही है जिसे व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

स्टेट जीएसटी विभाग इन दिनों प्रदेश व्यापी सर्वे व छापे की कार्रवाई कर रही है। इससे शहर में भी व्यापारियों के यहां पर दस्तावेज देखे जा रहे हैं। इसको लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उनका कहना है कि सर्वे के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाता है। कोई न कोई कमी निकाल दी जाती है और फिर दलाल के माध्यम से उगाही की जाती है। इन्हीं सब बिन्दुओं को लेकर सोमवार को व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा की अगुवाई में व्यापारियों ने कल्याणपुर स्थित स्टेट जीएसटी विभाग का घेराव कर दिया।

ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि स्टेट जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। जो दुकानदार जीएसटी के दायरे में नहीं आते वह भी भयभीत होकर अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिये हैं। इससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्राहकों को जरूरत का सामान खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर जीएसटी की टीम कार्रवाई के नाम इसी तरह व्यापारियों को परेशान करेगी तो जीएसटी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाये गये और भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button