उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिया समुदाय के हज यात्रियों के लिए ट्रेनिंग कैम्प जरूरी

लखनऊ। सुलतान-ए-मदारिस में शिया समुदाय के हज यात्रियों के लिए तंजीम हैदरी की जानिब से 31 मई को ट्रेनिंग कैम्प लगाया जायेगा। हर हज यात्री के लिए ट्रेनिंग लेना जरूरत हैं तो इस कारण से जरुरी ट्रेनिंग कैम्प लगाया जा रहा है। उक्त जानकारी संगठन के महासचिव शेख सईद हुसैन ने दी।

शेख सईद हुसैन ने कहा कि हर साल की तरह अभी होने जा रही हज यात्रा के लिए ट्रेनिंग कैम्प 31 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस ट्रेनिग कैम्प में लोगों को हज के अरकान को अदा करने के बारे में तफसील से बताया जाएगा। किस प्रकार से हज यात्रा करें और क्या कुछ सावधानियां रखें, इसे बताया और समझाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के रहने वाले वो लोग जो हज यात्रा को जायेंगे, उनको सुलतान-ए-मदारिस के ट्रेनिंग कैम्प में स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी जायेगी। जिससे हज यात्री अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखकर अपनी यात्रा को सफल कर सकें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button