उत्तर प्रदेशलखनऊ

SIR पर यूपी में घमासान : भाजपा ने सपा पर लगाया भ्रम और भय फैलाने का आरोप, कहा- हताश और निराश हैं अखिलेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीएलओ की आत्महत्याओं और मौतों पर चिंतित अखिलेश यादव ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। अखिलेश यादव के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि समाजवादी पार्टी एसआईआर को लेकर भ्रम और भय फैलाने का काम कर रही है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताश और निराश है। आम जनता का विश्वास सरकार के साथ बना हुआ है। उन्होंने ने कहा कि, “बीएलओ की मौतों को लेकर जिस तरह से सपा भ्रम और भय फैलाने का काम कर रही है। बीएलओ की मौत होना दुखद है लेकिन मौत कैसे हुई इसकी जांच हो रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएँगे उसके अनुसार सरकार आर्थिक सहायता देगी। इसको लेकर अखिलेश यादव की तरफ़ से किसी तरह का बयान जारी करना बेहद निंदनीय है।”

भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाने में नाकाम रहा है। अखिलेश यादव किसको क्या दे रहे हैं यह उनकी मर्जी है। लेकिन सरकार नियम और कानून से चलती है। सरकार नियम के मुताबिक जो भी जरूरी होगा वह कदम उठाएगी।

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में मृतक बीएलओ के आश्रितों को दो-दो लाख मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से भी अपील की है वह भी काम के तनाव में जान गंवाने वाले बीएलओ के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दें।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीएलओ पर एसआईआर का अव्यवहारिक लक्ष्य देकर जो मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, यह निंदनीय और घोर आपत्तिजनक है। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button