उत्तर प्रदेशसोनभद्र

UP: सोनभद्र में स्कूल पर गिरी बिजली, 2 स्टूडेंट्स सहित तीन लोगों की मौत, दो छात्राएं घायल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो छात्रों सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, घायल छात्राओं में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

क्लास रूम में पढ़ रहे थे बच्चे, तभी गिरी बिजली

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि चोपन थानाक्षेत्र के नौटोलिया गांव में एक पब्लिक स्कूल में बच्चे क्लास रूम में पढ़ रहे थे कि तभी तेज आवाज में बिजली गिरने से 13 वर्षीय दीपक और 8 वर्षीय अरविंद की मौत हो गई जबकि रेखा गुप्ता (14) गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पास ही सर्वजीत (60) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

एक छात्रा का उपचार जारी

SDM विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों एवं घायलों को सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षाधिकारी द्वारा संबंधित विद्यालय की भी जांच कराई जाएगी कि विद्यालय के संचालन में मानकों का पालन हो रहा था या नहीं। चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर दो छात्रों की मौत हो चुकी थी जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया और एक अन्य छात्रा का उपचार जारी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button