उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ सड़क हादसों में चार वर्षीया बच्ची समेत दो की मौत

मड़ियांव और राजाजीपुरम इलाके में हुए दो सड़क हादसे में चार वर्षीया मासूम बच्ची समेत दो की मौत हो गई। मड़ियांव में तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी। हादसे में ईशा (4) के सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। वहीं, राजाजीपुरम इलाके में इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार अखिलेश कुमार (49) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

केशवनगर, मड़ियांव निवासी अभिषेक सिंह ई-रिक्शा चालक हैं। अभिषेक आईआईएम रोड के पास घर बनवा कर रहे हैं। रविवार शाम अपने ई-रिक्शा से बहन खुशी, मामी रेखा, मामी अनीता, छोटे भाई की पत्नी सुभाषिनी व बेटी ईशा के साथ प्लॉट पर गए थे। वहां रात करीब 9 बजे लौट रहे थे। भिठौली क्रासिंग के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार आर-15 बाइक के चालक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सबको मामूली चोट आई लेकिन ईशा के सिर में चोट लग गई। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ईशा घर की इकलौती बेटी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार की मौत

बादशाह खेड़ा आलमनगर निवासी अखिलेश कुमार राजाजीपुरम में टेम्पो स्टैंड के पास इलेक्ट्रॉनिक आईटम की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह दुकान का सामान लेने निकले थे। दुकान के कुछ दूर पहले ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने भागने के दौरान पहिया उनके सिर पर चढ़ा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी पूनम और चार बेटी-एक बेटा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button