उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी से मिले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, ‘पीएम-कुसुम’ और ‘पीएम सूर्य घर’ योजनाओं पर की चर्चा

लखनऊ। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक यहां पहुंचने के बाद जोशी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई जिसमें गेहूं की खरीद, ‘पीएम-कुसुम’ और ‘पीएम सूर्य घर’ योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने बख्शी का तालाब क्षेत्र के डुग्गौर ग्राम में ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के अंतर्गत लगाए गए सौर ऊर्जा संयंत्रों का निरीक्षण किया और लाभार्थी परिवारों से योजना का अनुभव पूछा। इसके पश्चात डुग्गौर, बख्शी का तालाब क्षेत्र में ही ‘पीएम-कुसुम’ योजना के अंतर्गत सौर पंपों की स्थिति का भी मंत्री ने अवलोकन किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button