अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरराजनीति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक दिवसीय अमेठी दौरा कल।

अमेठी : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी एक दिवसीय भ्रमण पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रही हैं। दीदी इस बीच अपने संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी आगामी 31मई को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने अवसर पर प्रातः 9:00 बजे कलेक्ट्रेट गौरीगंज में सरकार द्वारा प्रदान की गयी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होगी। उसके उपरान्त 12 बजे जयपुरिया स्कूल गौरीगंज में संसदीय क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान व‌ सहभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होगी । इसके बाद सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी। केंद्रीय मंत्री व सांसद के अमेठी आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button