उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी विधानसभा की कार्यवाही जारी, अखिलेश ने उठाया बच्चों के ड्रेस पर सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही जारी है। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद हैं। प्रश्नकाल में अखिलेश यादव ने स्कूली बच्चों के ड्रेस की गुणवत्ता की बात उठाई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है फिर भी बच्चों को दिया जाने वाली ड्रेस की क्वालिटी ठीक नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों को अच्छा कपड़ा दिया जाना चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सपा अध्यक्ष के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बच्चों की ड्रेस हम नाप के हिसाब से दे रहे हैं। इस पर अखिलेश ने कहा कि हम क्वालिटी की बात कर रहे हैं नाप की नहीं। क्वालिटी की बात की जाय तो बेहतर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सदन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और सदन के पटल पर कई अध्यादेश भी रखे जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button