उत्तर प्रदेशमथुरा

UP ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बोले सीएम योगी- मथुरा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कहा कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण कान्हा नगरी मथुरा का समग्र विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। एकदिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे योगी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सातवीं बोर्ड बैठक ली। साथ ही विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में ब्रजतीर्थ पथ परियोजना, मथुरा वृन्दावन में गोवर्धन कनेक्ट परियोजना, मथुरा-वृन्दावन रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधन विकसित करने तथा यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा मथुरा में राया अर्बन नोड विकसित किये जाने का प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button