उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र सरकार ने दिये निर्देश, विद्युत कंपनियां नहीं खरीदेंगी विदेशी कोयला

लखनऊ। अब प्रदेश की बिजली का बिल बढ़ने की संभावना नहीं है। इसका कारण है विदेश से कोयला खरीद पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने निजी घरानों को पत्र भी भेज दिया है। सरकार के इस निर्णय पर राज्य उपभोक्ता परिषद ने खुशी जाहिर की है और सरकार को धन्यवाद दिया है।

विदेश से कोयला खरीद होने की स्थिति में एक रुपये प्रति यूनिट तक बिजली बिल बढ़ने की उम्मीद थी। इससे उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का काफी बोझ बढ़ जाता। रिलायंस की रोजा ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी सहित कई कंपनियों ने विदेशी कोयला के लिए टेंडर भी जारी कर दिये थे लेकिन शुक्रवार को सभी कंपनियों को विदेशी कोयला न खरीदने के लिए पत्र जारी कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बजाज की सभी उत्पादन गृहों लैंको पावर प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी सहित पावर कारपोरेशन केस एक में जिन चार निजी घरानों से बिजली खरीद रहा है, उन्हें भी उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय के क्रम में विदेशी कोयला ना खरीदने का निर्देश दिया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button