उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP सरकार कर रही नगरीय अवसंरचना का समग्र विकास : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय अवसंरचना के समग्र विकास के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं।

योगी ने एक्स पर लिखा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय अवसंरचना के समग्र विकास के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। जहां एक ओर अमृत और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने नगरों में सभी तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की है, वहीं दूसरी ओर जीआईएस सर्वेक्षण और आईसीसीसी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर शहरों को और स्मार्ट एवं स्वच्छ बनाया जा रहा है।”

उन्होने कहा “अमृत 1.0 के अंतर्गत 9.21 लाख से अधिक जल कनेक्शन और 8.77 लाख से अधिक सीवर कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। साथ ही अमृत 2.0 के अंतर्गत 43 लाख जल कनेक्शन और 5 लाख सीवर कनेक्शन प्रस्तावित हैं। इसी का परिणाम है ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में सुधार हुआ है तथा शहरी जीवन की गुणवत्ता में भी वृद्धि हुई है।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button