उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्रः कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट के साथ ही कई अन्य प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप ( पीपीपी) मॉडल पर राजकीय पॉलिटेक्निकों तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन निजी सहभागिता से किए जाने के संबंध में मुहर लगी है।

इसी तरह अप्रचलित एवं अनुपयोगी कानूनों को निरसित किए जाने हेतु प्रस्तावित उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक 2022 को अधिनियमित कराए जाने के संबंध में कैबिनेट की मुहर लगी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा विधेयक, 2022 को प्रख्यापित कराए जाने के संबंध में कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button