उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू : जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को दिया गया प्रवेश, 55% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए, पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, पुलिस सहायक उप निरीक्षक लिपिक और पुलिस सहायक उप निरीक्षक लेखा के 30900 पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 और 2 नवंबर को हो रही है।

लखनऊ के 47 परीक्षा केंद्रों पर 20036 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई। इस एक्जाम में करीब 55% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, वहीं केवल 45 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि हर मंडल मुख्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार से ही लखनऊ पहुंचने लगे थे। जबकि परीक्षा सेंटर पर शनिवार सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचाना शुरू हो गया। सुबह 9 बजे से जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच की गई।

सभी परीक्षा केंद्रो पर पहुंचे अभ्यर्थियों के जूते, कलावा, हेयर पिन आदि सब कुछ उतारने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। हर एक छात्रों की लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्त की तैनाती सेंटर पर रही। रियल टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से नोडल केंद्र पर हर एक अभ्यर्थी की निगरानी की गई। जिला अधिकारी विशाख जी और ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button