उत्तर प्रदेशलखनऊ

वाराणसी के जिलाधिकारी का प्रोन्नति सहित हुआ स्थानान्तरण निरस्त

लखनऊ। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा का कुछ घंटों पूर्व हुआ प्रोन्नति सहित स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है। विशेष सचिव धनन्जय शुक्ला ने एक शासनादेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही कुशीनगर के जिलाधिकारी राजलिंगम का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा उद्योग एवं हथकरघा निदेशक व आयुक्त मनीष चौहान को मण्डलायुक्त आजमगढ़ बनाया गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज का प्रयागराज के आयुक्त पद पर स्थानान्तरण हुआ था।

इस स्थानान्तरण के बाद प्रयागराज मंडल में कौशलराज के स्वागत की तैयारी हो रही थी, इसी बीच शनिवार की सुबह जिलाधिकारी पद पर स्थानान्तरित हुए कौशलराज का स्थानान्तरण निरस्त की सूचना सामने आ गयी।

शासन के आदेश की प्रति को अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, प्रमुख सचिव राजस्व सहित तमाम गणमान्य अधिकारियों को भेज दिया गया है। कौशलराज पूर्ववत जिलाधिकारी के पद पर वाराणसी में ही रहेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button