उत्तर प्रदेशलखनऊ

विद्युत सखियों ने 133 करोड़ रुपए के विद्युत बिलों का किया कलेक्शन

  • विभाग ने विद्युत सखियों को कुल 1.90 करोड़ का दिया कमीशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को यहां बताया कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विद्युत बिल कलेक्शन हेतु स्वयं सहायता समूह की कुल 8983 महिला सदस्यों को विद्युत सखी के रुप में लगाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन विद्युत सखियों द्वारा 133 करोड़ रूपए का बिल कलेक्शन सम्बन्धित कार्य किया गया है। इनमें से विद्युत सखियों को कुल 1.90 करोड़ रुपये का कमीशन प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदेश में जहां विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है वहीं विद्युत बिलों के भुगतान कराने में भी समूहों से चयनित विद्युत सखियों द्वारा अहम भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button