उत्तर प्रदेशलखनऊ

जल को स्वच्छ रखा जाये, ताकि लोग बीमार न हों: स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ। उप्र के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जल को स्वच्छ रखा जाये, जिससे लोग बीमार न हों। जल स्वच्छ होगा तो कोई बीमार नहीं होगा। जनता की सेवा का जो व्रत लिया गया है, उसमें जल संचय जल घर-घर तक पहुंचें, इसके लिए आज बैठक की गयी है।

जलशक्ति विभाग के कार्यालय में मीडिया से बातचीत में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि इस विभाग में महत्वपूर्ण हैं कि जल संचय यहां से किया जा सकता है। समाज के सभी व्यक्ति, एनजीओ अपने माध्यम से पानी कैसे बचें, पानी का सही प्रकार से उपयोग कैसे हो, इस विचार कर कुछ करें। ऐसे कुंए, तालाब, पोखरे, स्वयोजना से या सरकारी धन से बचाये जाये। जल है तो जीवन है।

उन्होंने आगामी योजना के बारे में कहा कि हमारा लक्ष्य केन्द्रीय और राज्य की योजनाओं का सुचारु संचालन है। जिससे गरीब को स्वच्छ जल दिया जा सके। स्वच्छ जल गरीबों के घर तक पहुंचें, हमारा पूर्ण प्रयास होगा। हर योजना का लाभ गरीब व्यक्ति से लेकर हर वर्ग तक को पहुंचें।

उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। जलशक्ति के तहत कोई गड़बड़ी सामने नहीं आनी चाहिए। विभाग में कोई गड़बड़ी या खामियां सामने आती है तो इसमें हम सभी का दायित्व बनता है और विशेष रुप से विभागीय अधिकारियों का दायित्व है कि खामियों को दूर किया जाये। तभी विभाग आगे बढ़कर काम करता दिखेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button