उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

हमने यूपी का मान बढ़ाया, सपा वालों ने बदनाम किया: ब्रजेश पाठक

  • कानून मंत्री ने सपा राज के घोटालों, दंगों, भ्रष्टाचार को याद दिलाया
  • सपा सरकार में केवल हुआ सबका उत्पीड़न
  • भाजपा सरकार ने किया गांव, गरीब, किसान, नौजवान का कल्याण
  • घोटालों से भरा पड़ा है 2017 से पहले का यूपी
  • दहशत और भय की गाथा लिखी गई सपाराज में

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में कहा कि कुछ लोग बदलाव-बदलाव की बात कर रहे हैं। मेरा उनसे सीधा सवाल है उनको बड़ी शिद्दत और उम्मीद से 2012 में कुर्सी पर बिठाया था। लेकिन उन्होंने क्या किया? जनता को सब याद है। उन्होंने वादों की पोटली को कचरे के डिब्बे में डाल दिया। उन्होंने एक नई कहानी लिखी जो बदलाव की नहीं बदनाम करने की थी। उत्तर प्रदेश के संसाधनों की लूट की कहानी थी, कहानी युवाओं और नौजवानों की नौकरियों की लूट की थी, कहानी गुंडों, दंगाइयों, बलवाइयों के अत्याचार की थी। हद तो तब हो गई जब इन्होंने बलात्कारी को कैबिनेट में बिठाया।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा राज में घोटालों की कहानी गढ़ी गई। कोई नहीं भूला है खनन घोटाला, पेंशन घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, राशन घोटाला, लैपटॉप घोटाला, शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला, कन्या विद्याधन घोटाला, रिवर फ्रंट घोटाला, नोएडा अथॉरिटी को भी आपने गिरवी रख दिया था। और तो और लोहिया के नाम पर भी घोटाला कर दिया। लोहिया ग्राम घोटाला याद है न। बताया कि इन्होंने दंगों का वास्तविक मंचन किया। सबको याद है 700 से ज्यादा दंगे, कुछ याद दिलाता हूं। मुजफ्फरनगर दंगा, सहारनपुर दंगा, मथुरा दंगा, मऊ दंगा, लखनऊ में भी सपाई दंगाई क्या कर रहे थे?  हो सकता सपा मुखिया भूल गए हों, लेकिन यूपी की जनता नहीं भूली है। सबको याद है, गरीब को पेट की रोटी के लिए तरसाया, पक्के मकान के लिए भटकाया, अस्पताल में इलाज से भगाया, बिजली कनेक्शन के लिए दौड़ाया गया। सबको याद है कि बहू-बेटियां घर से निकलीं तो गुंडों ने उन्हें डराया।

दंगाइयों को बिरियानी खिलाया। गुंडों, हत्यारों, बलात्कारियों को मंत्री बनाया। यह उत्तर प्रदेश का कोई निवासी भूला नहीं है। कैसे दंगाइयों को सम्मानित किया गया। उन्हें राजनैतिक और प्रशानिक पदों पर बिठाया गया। यह कोई नहीं भूला है। 2017 के बाद जो बदलाव आया है वह सबने देखा है। पूरी तरह से फर्क साफ है। भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि बदलाव तो 2017 में हुआ, इससे पहले यूपी खतरे में था। जनता ने भाजपा को जिताया सरकार बनाई तो असली बदलाव आया। क्योंकि हमारे पास संकल्प और अच्छी नीयत दोनों थी। सबने देखा है कि यूपी में 5 साल में एक भी घोटाला नहीं हुआ, 5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, 47 हजार से ज्यादा भूमाफिया और गुंडे जेल में हैं, 2000 करोड़ की अवैध संपत्तियो पर बुलडोजर चला, युवाओं नौजवानों को बिना सिफारिश नौकरी मिली, आज यूपी में 39 नए मेडिकल कॉलेज बन गए।

यूपी में हर गरीब को आयुष्मान का स्वास्थ रक्षा कवच, 5 साल में 43 लाख लोगों को पक्का घर मिला, 2.5 करोड़ शौचालय, 2 करोड़ गैस कनेक्शन, 15 करोड़ लोगों को डबल राशन मुफ्त मिल रहा है, 1.41 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मिला। अब बहू-बेटियों को डर नहीं लगता, क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है। अपराधी पलायन कर गए हैं। क्योंकि यूपी में बीजेपी की सरकार है, गुंडाराज, भ्रष्टाचार, दंगाराज से मुक्त प्रदेश भाजपा की सरकार में है। कहा कि कांग्रेस के टिकट पर क्या केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। पंजाब में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष भी अब सवाल उठा रही है। वहां महिला कांग्रेस की 12 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था एक को भी नहीं मिला। प्रियंका आप कैसे लड़की को लड़वाएंगी। उत्तराखंड में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को अपमानित होना पड़ा और उन्हें सम्मान भी भाजपा मिला। प्रियंका केवल स्लोगन से काम नहीं चलेगा। अच्छे मन से काम करके दिखाना पड़ेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button