उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निगम ने तोड़ी दुकान तो सिर मुंडवा कर विरोध में बैठ गई महिला

लखनऊ। राजधानी के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय के पास बनी अवैध दुकानों पर नगर निगम ने गिरा दिया। यह लोग कई सालों से अवैध दुकानें बनाकर झंडा, बैनर बेच रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने सिर मुंडवाकर नगर निगम विभाग का विरोध किया है। उसने यह आरोप लगाया कि विभाग एक तरफा कार्रवाई कर रहा है, जबकि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है उनकी दुकानें नहीं आया है। कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिला वो चुप नहीं बैठगी।

पीड़ित आयुषी का कहना है कि पिछले 15 वर्षाें से वह झंडा बैनर की दुकान चला रही है। उसकेे पास रहने के लिए कोई मकान नहीं है और यहीं पर रहकर अपनी बेटी को पढ़ा रही थी। उसने यह आरोप लगाया है कि पास में रहने वाली एक किन्नर के कहने पर नगर निगम ने उसकी दुकान गिरायी है। जब तक उसे रहने की जगह और जीविका चलाने के लिए उसकी दुकान वापस नहीं मिलेगी तब तक वह अपने सिर के बाल को बढ़ने नहीं देगी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नगर निगम की इस कार्रवाई की निंदा की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button