उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज

पयागपुर, बहराइच। जनपद के ग्राम खरिया दपौली गांव में जमीनी विवाद में सोमवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरिया दपौली निवासी राजकुमार और भगोले से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को राजकुमार की जमीन पर विपक्षी नींव का निर्माण कराने लगे। इसका सभी ने विरोध किया। कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गांव निवासी राजकुमारी (37) पत्नी राजकुमार की लात, मूका घूंसा, ईट व पत्थर से पीट कर घायल कर दिया गया।

पुलिस ने घायल राजकुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद हालत ठीक होने पर महिला को घर वापस भेज दिया। देर रात में राजकुमारी की हालत बिगड़ गई। जिसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।

सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजकुमारी को मृतक घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि गांव निवासी  भगोले, ननके, भूरे पुत्र कृष्णाराम  आदि लोग जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जिसमें मारपीट में महिला की मौत हुई है।

मृत आई थी महिला

सीएचसी अधीक्षक पयागपुर डॉक्टर थानेदार सिंह ने बताया है कि महिला को सुबह 8.10 बजे परिवार के लोग लेकर आए थे। लेकिन महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button