उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा की महिला विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का जताया आभार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से सदन कार्यवाही से पूर्व शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महिला विधायकों ने प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया। सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे के नेतृत्व में आज पार्टी की महिला विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने पहुंचे।

विधानसभा अध्यक्ष से मुलकात करते हुए महिला विधायकों ने मानसून सत्र में महिलाओं के नाम रहे एक दिन का विशेष सत्र आयोजित कराने के लिए धन्यवाद दिया। महिलाओं ने विधानसभा अध्यक्ष की इस पहल के लिए सराहना की और आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसून सत्र के अंतर्गत सदन में गुरुवार को एक नई पहल की शुरूआत की। उन्होंने सदन में इस दिन को महिला विधायकों के नाम किया और चर्चा की। सदन की कार्यवाही में सत्ता व विपक्ष की महिला विधायकों ने बेबाकी से जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रखी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button