उत्तर प्रदेशऔरैया

सर्दी में महिला शाखा ने बांटे जरूरतमंद लोगों को वस्त्र

  •  गरीबों का सहारा बना वस्त्र बैंक, सर्दी से बचाव में मिली काफी राहत

औरैया। विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप द्वारा रविवार को ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के अधीन अटल आश्रय गृह में भीषण सर्द ऋतु को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क वस्त्र बैंक संचालित किया जा रहा है। इसके जरिए रोजना जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले बेसहारा लोगों को ऊनी वस्त्रों के मिलने से भीषण सर्दी के बचाव से काफी राहत मिल रही है। रविवार को संस्था द्वारा ऊनी व गर्म कपड़ों को वितरण किया गया।

शाखा की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि पारा गिरने से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जबकि गरीब तबके के लोगों के लिए कड़ाके की सर्दी चुनौती बनकर सामने खड़ी है। शाखा की प्रभारी लक्ष्मी बिश्नोई ने इस कुदरत के कहर से संकट की घड़ी में शहर के जागरूक लोगों से अपने अनुपयोगी ऊनी वस्त्रों, रजाई, कंबल, जूता, मोजा आदि निःशुल्क वस्त्र बैंक में पहुंचाकर बेसहारा जरूरतमंद लोगों की मदद का हिस्सा बनकर यथासंभव सहयोग की अपील की, ताकि लोगों को सर्दी से बचाव की सहूलियत मिल सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सखी ग्रुप की संरक्षक बबिता, सदस्य लक्ष्मी वर्मा, बबिता पुरवार, आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, डॉ. एस.एस परिहार, वस्त्र बैंक संयोजक सभासद छैया त्रिपाठी, विनोद यादव (कल्लू), बैंक से सेवानिवृत्त योगेश गुप्ता, सभासद पंकज मिश्रा, अखिलेश पोरवाल, यश अवस्थी, सोनू पोरवाल व सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button