उत्तर प्रदेशलखनऊ

साईंराम ट्रांसपोर्ट के श्रमिकों ने चलाया यजदान बिल्डिंग पर हथौड़ा

लखनऊ। लखनऊ के प्राग नारायण मार्ग पर नजूल की जमीन पर अवैध रुप से बने यजदान बिल्डिंग पर शनिवार की सुबह साईंराम ट्रांसपोर्ट कम्पनी के श्रमिकों ने हथौड़ा चलाना शुरु किया। बिल्डिंग को टूटता देखकर बायर्स (खरीददार) गुस्से से तिलमिलाये हुए हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से महाराष्ट्र के थाणे की साईंराम ट्रांसपोर्ट कम्पनी को यजदान बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य दिया सौंपा गया है। कम्पनी के लोगों ने दो दिन पूर्व मौके का निरीक्षण किया था। इसके बाद कम्पनी के दो अधिकारियों की मौजूदगी में श्रमिकों ने अपना कार्य करना शुरु किया। बिल्डिंग टूटने लगी तो वहां मौजूद प्राधिकरण के अधिकारियों से कुछ महिलाओं ने अपने संबंध में चर्चा की। बाद में महिलाओं ने कहा कि उनका आशियाना टूट रहा है, जो गलत हो रहा है। एलडीए उन्हें जबरदस्ती हटाया जा रहा है।

प्राधिकरण के अधिकारियों की पैरवी के बाद यजदान बिल्डिंग की सुनवाई के लिए 23 नवम्बर को तिथि तय हुई है। आवास व शहरी नियोजन के सचिव के सम्मुख यजदान बिल्डिंग की अंतिम सुनवाई की जायेगी। इस दौरान बायर्स को मौके पर बुलाया गया है जिससे दोनों पक्ष की बातों को स्पष्ट किया जा सके।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button