अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या में 25 सितम्बर से शुरू होगी विश्व प्रसिद्ध रामलीला

लखनऊ। अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध रामलीला 25 सितम्बर से प्रारम्भ होगी। इस बार भी अयोध्या की रामलीला में कई फिल्मी हस्तियां रोल करेंगी। एक सप्ताह तक चलने वाली रामलीला का समापन 05 अक्टूबर को होगा। उत्तर प्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। भगवान श्री राम के हज़ारों भक्त ग्राउंड में बैठकर रामलीला देख सकेंगे। अयोध्या की रामलीला 2020 में 16 करोड़ और वर्ष 2021 में 20 करोड़ से ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा था।

अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अयोध्या की रामलीला में परशुराम की भूमिका में भोजपुरी के सुपर स्टार सांसद मनोज तिवारी निभा रहे हैं। मुख्य भूमिका भगवान श्री राम की भूमिका में राहुल भूचर नजर आयेंगे। रावण की भूमिका में शाहबाज खान, भगवान हनुमान जी की भूमिका में बिंदु दारा सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा राकेश बेदी विभीषण की भूमिका में और कैकेयी की भूमिका उपासना निभायेंगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button