अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलाइव टीवी

अमेठी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फोटोग्राफी दिवस।

अमेठी में फोटोग्राफी दिवस को सभी फोटोग्राफर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया । सुंदरता सभी चीजों में देखी जा सकती है। सौंदर्य को देखना उसकी रचना करना आपकी उस कल्पनाशीलता दिखाता है जिसे आप कैमरे के साथ तस्वीरों में कैद करते हैं । विश्व फोटोग्राफी दिवस पर किया गया पौधारोपण केक काटकर लखनऊ में होने वाले फोटोग्राफी एक्सपो का पोस्टर लांच किया गया। पी ए यू पी इकाई अमेठी फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, द्वारा गया देई पी जी कालेज में अमेठी विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति के द्वारा पौधारोपण किया गया । एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवलाल यादव ने बताया फोटोग्राफी जोखिम भरा और बहुत मेहनत का काम है। अनमोल पलों को तस्वीर में कैद कर यादगार बनाते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि हमारी अमेठी की संस्था समय-समय पर कुछ ना कुछ सामाजिक कार्य करती रहती है। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया एवम पी ए यू पी कार्यालय अमेठी जिले के मुसाफिरखाना में प्रवीण स्टूडियो पर केक काटकर इस महापर्व को सहर्ष मनाया गया । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति द्वारा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक होने वाले इंडिया फोटो विडियो एक्सपो का पोस्टर लांच किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के पी ए यू पी अमेठी इकाई के पदाधिकारी एवम प्रोफेशनल फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button