उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में गांवों को सुंदर, स्वच्छ बनाने के लिए योगी सरकार करेगी 25 हजार ग्राम प्रधान को प्रशिक्षित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए राज्य सरकार अब ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलवाएगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में राज्य भर में 21 प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग सत्रों में 25 हजार ग्राम प्रधानों समेत कुल 83 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राज्य के सभी गांवों में ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन को लेकर उचित कदम उठाने और इसके लिए ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के 25 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

हाल में प्रशिक्षण देने वाले ‘मास्टर ट्रेनर्स’ के प्रशिक्षण का कार्य पूरा किया गया है। कुमार के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 25,145 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके तहत 43,242 राजस्व गांवों को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन गांवों में प्रथम चरण में प्राप्त उपलब्धियों को आगे भी बनाये रखने के साथ ठोस एवं तरल कचरे के प्रबन्धन के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे।

इसी सिलसिले में ग्राम प्रधान, खंड प्रेरक एवं पंचायत सहायक आदि लगभग 83,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जो वास्तविक रूप से गांवों में काम करेंगें। उन्होंने बताया कि इन लोगों का प्रशिक्षण लखनऊ के अलावा 20 जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) पर भी कराया जाएगा। हर प्रशिक्षण केन्द्र पर छह ‘मास्टर ट्रेनर’ तैनात किये गये हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button