उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार की कार्रवाई, 10 बंदीरक्षक बर्खास्त

  •  2007 में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पायी थी नौकरी

लखनऊ। उत्तस्त्र प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ मंडल की विभिन्न जेलों में तैनात 10 बंदीरक्षकों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इन जेल कर्मियों से अब तक लिए गए वेतन भत्तों की वसूली की जायेगी। जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी के मुताबिक,जो लोग बर्खास्त हुए है उनमें संयोग लता, प्रवीण कुमार, परिक्रमा दीन, दिनेश कुमार, अनिल यादव, राजकिशोर, आनंद प्रकाश, दान सिंह, संजय कुमार व शिव बहादुर है।

इन जेल कर्मियों ने वर्ष 2007 में खेलकूद व होमगार्ड समेत अन्य फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी। भर्ती पर सवाल उठे तो शासन ने विजिलेंस से इसकी जांच कराई गई थी। जांच में दोषी पाये जाने पर शासन के आदेश पर 10 बंदी रक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। भर्ती घोटाले में दोषी जेल अफसरों को लेकर भी विजिलेंस टीम ने शासन को जांच रिपोर्ट भेजकर इन पर कार्रवाई की सिफारिश की है। अब इन अफसरों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button