उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

हिजाब विवाद पर योगी बोले- शरीयत नहीं, संविधान से चलेगा देश

देश में हिजाब का मुद्दा फिलहाल गर्म है। हिजाब को लेकर कर्नाटक सरकार की ओर से लिए गए एक फैसले के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिजाब को लेकर बड़ा बयान दिया है। विभिन्न टीवी चैनलों से बातचीत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश संविधान से चलेगा ना की शरीयत से। उन्होंने कहा कि हर संस्था को अपना ड्रेस कोड तैयार करने का अधिकार है और संविधान के अनुरूप ही व्यवस्थाएं चलेंगी। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण के बाद से ही विपक्ष का चेहरा मुरझा गया है।

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता कहते हैं हमने विकास किया। मैंने पूछा कोई तो काम बताओ आपने क्या किया। वो कहते हैं हमने कब्रिस्तान की चारदीवारी बना दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार यातायात सुविधाओं को बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सहारनपुर के देवबंद से रुड़की तक रेल लाइन का निर्माण करा रही है। रेल लाइन बन जाने से आमजन सहारनपुर से रुड़की की यात्रा सुगमतापूर्वक कम समय में कर सकेंगे। भाजपा सरकार ने बेहतर कनेक्टिविटी व औद्योगिक विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर समृद्धि व सुरक्षा का पर्याय बनेगा। इस कॉरिडोर के अंतर्गत बन रहा एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर जीव-जंतुओं के संरक्षण के नए सोपान गढ़ेगा।

योगी ने कहा कि जनता को सुरक्षित परिवेश देने हेतु भाजपा सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है।  इसी कड़ी में देवबंद सहित प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर यूपी एटीएस की 12 नई इकाइयों की स्थापना कर प्रदेश की सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा रहा है। हम प्रदेश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होने देंगे! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन में प्रदेश में शै​क्षणिक गतिविधियों का निरंतर विस्तार हुआ है। अमरोहा के हसनपुर में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय व राजकीय महाविद्यालय का निर्माण प्रदेश की समृद्ध और सशक्त शिक्षा व्यवस्था की कहानी कह रहा है। शिक्षा का प्रकाश चहुंओर फैलाना हमारी सरकार का ध्येय है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button