उत्तर प्रदेशगोण्डा

मोबाइल पर गेम खेलने पर पड़ी डांट से युवक ने दी जान

  • मां की डांट से नाराज बेटे ने उठाया बड़ा कदम

गोंडा: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों मोबाइल पर गेम को लेकर पहले भी कई बड़ी वारदातें सामने आ चुकी है। आजकल के बच्चे ऑनलाइन गेम खेलने के लिए इतने इच्छुक हो चुके हैं कि उसके लिए किसी की जान ले भी सकते हैं और अपनी जान दे भी सकते है। राज्य में पहले भी ऐसे मामले देखने को मिले है। इसी बीच प्रदेश के गोंडा जिले में मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर युवक ने खुद की जिंदगी ही समाप्त कर ली। देर रात बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने पर मां ने मना किया तो इससे आहत होकर बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

देर रात दो बजे तक युवक खेल रहा था गेम

जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के उल्लाह गांव का है। जहां 19 वर्षीय युवक मनोहर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक युवक मनोहर देर रात दो बजे तक मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर मां ने डांट लगाते हुए मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मना किया। जिस पर बेटा नाराज हो गया और घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी लगा और मौत को गले लगा लिया। ग्रामीणों द्वारा किशोर के शव को देखने के बाद परिजनों को सूचना दी और सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ऑनलाइन गेम खेलकर बच्चों का व्यवहार रहा बदल

इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने मनोहर के शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि युवक की फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बता दें कि ऑनलाइन गेम खेलने के बाद बच्चों का व्यवहार पूरी तरह से बदल रहा है। मनोचिकित्सकों का भी कहना है कि इन दिनों में बच्चों में चिड़चिड़ापन की शिकायत मिल रही है। अपनी जिद्द को पूरा कराने के लिए ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है इसलिए बेहतर परामर्श के साथ माहौल का जरूर ध्यान दे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button