उत्तर प्रदेशलखनऊ

जरूरत के अनुसार ही Social Media का प्रयोग करें युवा : नवनीत सहगल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण नवनीत सहगल ने युवाओं को नसीहत देते हुये कहा कि युवा मोबाइल का सिर्फ उतना ही इस्तेमाल करे जितनी जरुरत हो, अगर मोबाइल पर कोई आवश्यक कार्य नहीं है तो उसे दूर रख दे। अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में वाई-20 के तहत ‘हेल्थ वेल बींग एंड स्पोर्ट्स – एजेंडा फॉर यूथ’ थीम पर परामर्श बैठक में सहगल ने कहा कि युवाओं के बीच मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की लत हानिकारक है। इसलिये युवाओं को इन संसाधनों का जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करना चाहिये।

केजीएमयू के कुलपति डा. बिपिन पुरी ने कहा कि ‘सोशल मीडिया और मोबाईल एडीक्शन’ एक गंभीर विषय है जिस पर पूरे देश के युवाओं को विचार करना चाहिये। मोबाइल एडीक्शन और सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवाओं में नींद का अभाव और तनाव है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हये युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूरे विश्व की तुलना में भारत के पास कुल 800 मिलियन युवा है जो कि 66 प्रतिशत है। अगर युवाओं की इस शक्ति का प्रयोग अगर सही दिशा में किया जाये तो भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि दिसम्बर 2022 भारत के लिये एक गौरवशाली और एतिहासिक क्षण साबित हुआ क्योंकि भारत को जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला। जी-20 सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वाई-20 के तहत विश्व भर के एकत्रिक युवा पीस बिल्डिंग, फ्यूचर आफ वर्क, युद्धरहित युग की शुरुआत, इनोवेशन, स्किल, हेल्थ वेल बींग एंड स्पोर्टस आदि विषय पर चर्चा करे पूरे विश्व के लिये एक ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे।

जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय वाई-20 का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिसका मकसद देशभर के युवाओं को एक साथ लाना, बेहतर कल के लिए विचारों पर विमर्श करना और काम के लिए एक एजेंडा तैयार करना है। कार्यक्रम में कुल छह देश,12 राज्य, उतर प्रदेश के हर जिले से प्रतियोगिता के बाद चुने हुये कुल 150 युवाओं सहित कुल 700 लोगों ने हिस्सा लिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button