उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अगले 48 घंटे में यूपी बीजेपी को मिल सकता है नया अध्यक्ष

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले 48 घंटे के बाद कभी भी नाम की घोषणा हो सकती है। चर्चा है कि नए संगठन मंत्री ओबीसी समाज से बनाए जाने के बाद नया अध्यक्ष या तो ब्राह्मण या दलित समाज से होगा। सबसे ज्यादा चर्चा में ब्राह्मण नेताओं का नाम है जिसमें हरीश द्विवेदी, योगेंद्र उपाध्याय  पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक का नाम शामिल है।

वहीं दलित वर्ग से सांसद रमाशंकर कठेरिया तथा विनोद सोनकर के नाम भी समय समय पर चलते रहे हैं। इनके अलावा भी कई नामों को लेकर कयासबाजी राजनीतिक हल्के में चल रही है।   हालांकि जानकारों का मानना है कि भाजपा पूर्व के कई फैसलों की तरह इस बार प्रदेश अध्यक्ष के चयन में भी चौंकाने का काम करेगी। संभव है कोई ऐसा नाम आए जो कहीं चर्चा में भी न रहा हो।

आपको बता दें कि यूपी बीजेपी के संगठन में हुए बदलाव के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार है। अभी तक यह पद योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह संभाल रहे थे। जुलाई में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया इसके बाद से लगातार यह पद खाली चल रहा है। पिछले दिनों हैदराबाद और दिल्ली में हुई भाजपा की बैठक में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हुई लेकिन अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई।

धर्मपाल सिंह सैनी 17 अगस्त को संगठन महामंत्री का पद संभालेंगे

दरअसल, धर्मपाल सिंह सैनी 17 अगस्त को यूपी के संगठन महामंत्री का पद संभालेंगे। इसके साथ सुनील बंसल भी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का जिम्मा संभालेंगे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है। इसी मौके पर उत्तर प्रदेश और बिहार को नया अध्यक्ष मिल जाए। चर्चा है कि 17 अगस्त को ही दोनों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button