उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में कोरोना विस्फोट, कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में टीचर समेत 38 छात्राएं संक्रमित

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 140 से ज्यादा हो चुकी है. इसी कड़ी में रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के मितौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार को कोरोना बम फूटा है. बताया जा रहा है कि विद्यालय की एक शिक्षिका समेत कुल 38 छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है. विद्यालय में एसीएमओ डॉक्टर अनिल गुप्ता भी पहुंचे हैं. उनका कहना है कि आसपास के लोगों की भी जांच भी कराई जाएगी. जांच के लिए 92 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 38 पॉजिटिव पाए गए हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button