विदेश

पाकिस्तान में कोरोना का कहर, एक दिन में आए 8183 मामले

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के 8183 मामले सामने आए। ये मुल्क में एक दिन में दर्ज सर्वाधिक मामले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 14,02,070 पर पहुंच गई है, जबकि बीते चौबीस घंटों में 30 अतिरिक्त मौतों से मृतकों की तादाद बढ़कर 29,192 हो गई। एजेंसी के अनुसार, देश में दैनिक संक्रमण दर 12 फीसदी आंकी गई है।

वहीं, कराची जैसे कई बड़े शहरों में यह 20 प्रतिशत से ज्यादा पाई गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मुल्क में अब तक 12,74,657 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, लेकिन 1353 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में फिलहाल आठ करोड़ से ज्यादा लोगों का पू्र्ण टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं, लगभग 22 लाख पाकिस्तानियों को ‘बूस्टर खुराक’ लगाई जा चुकी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button