विदेश

बैंकॉक में सीरियल किलर गिरफ्तार, तीन घंटे में 22 बच्चों समेत 36 को मार डाला था

बैंकॉक। थाईलैंड में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर चारों तरफ लाशों का ढेर लगाने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार कर लिया गया है। क्रूरता की सारी हदें पार करने वाले इस हत्यारे ने महज तीन घंटे में 22 बच्चों समेत 36 लोगों को मार डाला था। जानकारी के मुताबिक 06 अक्टूबर को थाईलैंड में एक व्यक्ति ने लगातार तीन घंटे ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्याएं कीं। पन्या नामक इस व्यक्ति ने तीन घंटे में 22 मासूम बच्चों समेत 36 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पन्या ने जिन बच्चों की हत्या की, उनमें से अधिकांश की उम्र दो से पांच वर्ष थी।

दावा किया गया कि इन हत्याओं से पहले उसका अपनी महिला मित्र से झगड़ा हुआ था। बताया गया कि पन्या पर ड्रग्स लेने के आरोप में भी मुकदमा पहले से चल रहा है। इस मामले में जल्द फैसला आने वाला है। इसी कारण उसकी महिला मित्र उसे छोड़ने की बात कर रही थी, जिस पर दोनों का झगड़ा हुआ था। पता चला है कि ड्रग्स लेने का आरोप लगने के बाद पन्या को पुलिस की नौकरी से भी निकाल दिया गया था, जिस कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

हालांकि पुलिस इस दावे को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर रही है कि अपनी महिला मित्र से झगड़े के कारण पन्या ने थाईलैंड के सबसे बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया होगा। थाईलैंड के पुलिस उप प्रमुख जनरल सुरचाते ने कहा कि 36 हत्याओं के पीछे नौकरी से निकाला जाना, ड्रग्स मामले में फैसला या फिर आर्थिक तंगी जैसा कोई भी कारण हो सकता है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था है कि पुलिस अगर सक्रिय होती तो आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम न दे पाता। इस बीच जिन बच्चों की मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button