विदेश

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने फिर अलापा हसीना के प्रत्यर्पण का राग, जानिए अब क्या कह दिया

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कहा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत से प्रत्यर्पण उनके देश की प्राथमिकता है। मुख्य सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव शफीक-उल आलम ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’ उन्होंने बताया कि ढाका हसीना को प्रत्यर्पित करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा ताकि व्यक्तिगत तौर पर उन पर मुकदमा चलाया जा सके।

यूनुस के प्रेस सचिव ने क्या कहा?

शफीक-उल आलम ने कहा कि एक भारतीय मीडिया समूह द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि 55 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि शेख हसीना को वापस ढाका लाया जाए, जबकि कुछ प्रतिशत उन्हें दूसरे देश भेजना चाहते हैं और केवल 16-17 प्रतिशत चाहते हैं कि वो भारत में ही रहें।

‘यूनुस ने देश को एक आतंकी स्टेट बना दिया’

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन पुलिसकर्मियों की विधवाओं के साथ एक वर्चुअल संवाद किया था जिनके पति प्रदर्शनकारियों के हमलों में मारे गए थे। संवाद के दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की निंदा करते हुए कहा था कि यूनुस ने देश को एक आतंकी स्टेट बना दिया है। इस दौरान उन्होंने वादा किया था कि पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘मौतों का बदला लूंगी’

छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा हिंसा पर शेख हसीना ने कहा था, “मैं लौटूंगी और हमारे पुलिसकर्मियों की मौतों का बदला लूंगी।” उन्होंने कहा था कि यूनुस की अंतरिम सरकार में एक स्वयंभू छात्र नेता है जो कहता है कि बिना पुलिसकर्मियों की हत्या के कोई क्रांति नहीं होती। उन्होंने कहा था, “हमें इस अराजकता को समाप्त करना होगा।” (भाषा)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button