देश

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे धर्मशाला, खुली जीप में सवार होकर किया लोगों का अभिवादन

  • रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा
  • हिमाचली-गोरखा और तिब्बती संस्कृति के विविध रंग

धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौर पर गुरुवार दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से धर्मशाला के साई मैदान पहुंचे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से अपना रोड शो शुरू किया जो केसीसी बैंक चौक पर समाप्त हुआ। करीब आठ मिनट के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी खुली जीप से लोगों का अभिवादन करते रहे। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप जीप में सवार थे।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चल रही मुख्य सचिवों की बैठक में हिस्सा लेने गए। रोड शो के बाद काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सुबह से ही सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमलोग इकट्ठा थे। इनमें तिब्बती समुदाय के लोगों की भी मौजूदगी थी। रोड शो के दौरान हिमाचली, गोरखा और तिब्बती संस्कृति का समावेश देखने को मिला। तिब्बती संस्कृति के मुख्य तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स टिपा के कलाकार प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री देशभर के मुख्य सचिवों की तीन दिनों तक धर्मशाला में चल रही अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह बैठक केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और उन्हें इसका फायदा मिले, इसे लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री धर्मशाला के सर्किट हाउस में आज रात्रि विश्राम करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक 17 जून को दूसरे दिन भी प्रधानमंत्री मोदी मुख्य सचिवों की बैठक में हिस्सा लेकर शुक्रवार शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button