ताज़ा ख़बरमनोरंजन

हार्ट अटैक से अमिताभ दयाल का निधन, 13 दिनों से चल रहे थे बीमार

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है. फिल्म ‘कगार: लाइफ ऑन द एज’ (Kagaar: Life on the Edge) में दिग्गज एक्टर ओम पुरी के साथ काम कर चुके एक्टर अमिताभ दयाल का निधन हो गया है. हार्ट अटैक के चलते एक्टर की मौत हो गई है. इसके चलते फिल्म इंडस्ट्री के लोग शॉक में हैं. खबरों के मुताबिक एक्टर 13 दिनों से बीमार चल रहे थे. इस बारे में एक्टर की पत्नी ने बताया. एबीपी न्यूज के मुताबिक मृणालिन्नी पाटिल (पत्नी) ने बताया कि अमिताभ दयाल का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया. 17 जनवरी को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह तब से अस्पताल में ही थे. उन्होंने ये भी बताया कि एक्टर कोरोना की चपेट में भी आ गए थे. वह इससे ठीक भी हो गए थे.

अपने साथ साथ दूसरों का हौंसला भी बढ़ाते थे एक्टर

जब एक्टर अस्पताल में थे उस वक्त उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. अपने बेड पर बैठे हुए उन्होंने इस वीडियो को शूट किया था और बताया था कि वह कोरोना संक्रमित भी हैं. ऐसे में वह थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे हैं. एक्टर ने  वीडियो में कहा था- ‘नमस्ते दोस्तों मैं अमिताभ दयाल, आज 8वां दिन है मेरा कोविड से लड़ते लड़ते, जिंदगी में लड़ना मत छोड़िए. कोई आत्म सम्मान के लिए लड़ता है, कोई आत्म रक्षा के लिए , हम कोविड के लिए लड़ रहे हैं. नेवर गिवअप’ .

सामने आया एक्टर का ये वीडियो :-

अमिताभ दयाल ने साल 2012 में फिल्म रंगदारी और साल 2013 में धुआं में काम किया था. एक्टर ने साल 2000 में मराठी डायरेक्ट मृणालिन्नी पाटिल से ब्याह रचाया था. लेकिन शादी के 9 साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्में अमिताभ दयाल का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा. फिलहाल एक्टर के परिजनों के मुंबई आने का इंतजार किया जा रहा है. उनके घरवाले छत्तीसगढ़ में रहते हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button