उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपति शास्त्री को दिलाई प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ

लखनऊ: गोंडा के मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री ने राजभवन में शनिवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली. राजभवन में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई. अब रमापति शास्त्री 28 व 29 मार्च को विधान भवन में नवनिर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

बता दें कि रमापति शास्त्री 8वीं बार चुनाव जीतकर 18वीं विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए हैं. सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण राज्यपाल ने उनको प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था और आज उनको शपथ दिलाई गई है. गोंडा की मनकापुर सीट से विधायक रमापति शास्त्री 1974 में पहली बार छठी विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके बाद से रमापति शास्त्री सातवीं, दसवीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं और 17वीं विधानसभा में सदस्य रहे.

इस बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. मनकापुर विधानसभा से रमापति शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के रमेश गौतम को 42,396 हजार मतों से हराया था. इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार में वो समाज कल्याण मंत्री थे. वहीं, कल्याण सिंह सरकार में भी वो समाज कल्याण व राजस्व मंत्री थे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button