उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

शिवपाल यादव ने दिखाये बगावती तेवर, एसपी के विधायक दल की बैठक से किया किनारा

लखनऊः एसपी के विधायक दल की बैठक पार्टी मुख्यालय में हो रही है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव कर रहे हैं. पहले ये बैठक 21 मार्च को होने वाली थी, लेकिन पार्टी ने विधान परिषद प्रत्याशियों के नामांकन की वजह से विधायक दल की बैठक का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया था. बैठक में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मौजूद हैं. हालांकि आजम खान और नाहिद हसन अभी जेल में होने की वजह से इस बैठक में शामिल नहीं हो सके हैं. वहीं शिवपाल यादव भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए. उन्होंने बगावती तेवर दिखाए हुए कहा कि उन्हें मीटिंग में नहीं बुलाया गया.

उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय से फोन आया, लेकिन मुझे कोई फोन कॉल नहीं आया. शिवपाल यादव सीधे अपने पार्टी कार्यालय चले गये. एसपी विधायक दल की बैठक में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा का विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. हालांकि पहले कहा जा रहा था कि शिवपाल सिंह यादव या अन्य नेता सदन में विधायक दल का नेता बन सकते हैं. अखिलेश यादव ने पिछले दिनों ही आजमगढ़ के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. वो अब मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक बने रहेंगे.

लिहाजा माना जा रहा है कि अखिलेश बीजेपी सरकार को टक्कर देने के लिए विधायक दल का नेता बन सकते हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में रालोद, सुभासपा समेत कई छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव के मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी को 111 और बाकी गठबंधन को मिली है. अब समाजवादी पार्टी का लक्ष्य मजबूत विपक्षी दल बनने का है. इसी को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक बुलाया है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button