उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध बिल्डिंग पर की कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र पास कराये एक अवैध मकान को बुधवार को गिरा दिया गया। उल्लेखनीय है कि कैम्पल रोड पर फरीदा बेगम नामक महिला ने एलडीए से बिना नक्शा पास एक अवैध बिल्डिंग बना ली। इसकी जानकारी होने पर प्राधिकरण की ओर से दो बार नोटिस दी गयी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

कैम्पल रोड पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन सात के जोनल अधिकारी कवलजीत सिंह, सहायक अभियंता राजेश तोमर, अवर अभियंता रविंदर श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, भानु प्रकाश वर्मा एवं थाना ठाकुरगंज से एसएसआई ज्ञानेश सिंह सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंची। औचक पहुंची प्राधिकरण की टीम ने मौके पर कार्रवाई शुरु की तो वहां भीड़ जुट आयी। इसके बाद पुलिस बल ने लोगों को हटाया और विभागीय कर्मचारी काम में जुटे।

जोनल अधिकारी कवलजीत सिंह ने बताया कि वादी फरीदा बेगम को नोटिस दी गयी और स्वयं से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने को कहा गया। फरीदा बेगम की ओर से कोई उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो आज लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वाणिज्यिक उपयोग के लिए बने बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button