देशबड़ी खबर

रूस के मिसाइल हमले में 50 लोगों की मौत

कीव। युद्धग्रस्त पूर्वी यूक्रेन के विवादित डोनबास क्षेत्र में आम लोगों को बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक रेलवे स्टेशन पर हुए रूसी रॉकेट हमले में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि क्रामातोर्स्क शहर के रेलवे स्टेशन पर किए गए मिसाइल हमले के दौरान वहां हजारों लोग युद्ध से बचने के लिए एकत्र थे। उन्होंने बताया कि हमले में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्टेशन के अंदर और आसपास करीब 4,000 नागरिक एकत्र थे और उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय ने स्टेशन पर हमला करने से इनकार किया, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने जान-बूझकर ऐसे स्थान को निशाना बनाया जहां आम नागरिक एकत्र थे।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया में कहा, ‘‘अमानवीय रूसी अपने तरीके बदल नहीं रहे हैं। युद्ध क्षेत्र में हमारे सामने खड़े होने की ताकत एवं हिम्मत नहीं होने के कारण वे अब असैन्य आबादी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बुराई का कोई अंत नहीं है। यदि उन्हें सजा नहीं दी गई, तो वह (रूस) कभी नहीं थमेगा।’’ इस बीच, यूक्रेन के नेताओं ने कहा है कि देश के जिन क्षेत्रों में रूस से कब्जा वापस लिया गया है, वहां रूसी बलों द्वारा की गई तबाही के कारण आने वाले दिनों में और अधिक भयावह मंजर देखने को मिल सकते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button