ताज़ा ख़बरदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश में हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प के तहत जन-जन भागीदारी के जरिये तीन करोड़ से अधिक मकानों का निर्माण किया गया है। श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ देश के हर गरीब को पक्का मकान देने के संकल्प में हमने एक अहम पड़ाव तय कर लिया है। जन-जन की भागीदारी से ही तीन करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण संभव हो पाया है। मूलभूत सुविधाओं से युक्त ये घर आज महिला सशक्तीकरण का प्रतीक भी बन चुके हैं।”

श्री मोदी ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी साझा किया है, जिसमें बताया गया है कि अब तक प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के तहत 2.52 करोड़ मकानों का निर्माण किया गया है और इसके लिए 1.95 लाख करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता जारी की गई। प्रत्येक लाभार्थी को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन की सुविधा भी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक शहरी क्षेत्र में 58 लाख मकानों का निर्माण किया गया है। इसके लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता जारी की गयी है। इस योजना के तहत महिला सदस्य या संयुक्त नाम पर घर का स्वामित्व होता है। हर घर में, रसोई, शौचालय और पानी की सुविधा दी जाती हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button