ताज़ा ख़बरदेश

जॉर्जीवा ने भारत की आर्थिक नीतियों और श्रीलंका की मदद को सराहा

  • क्रिस्टालिना जॉर्जीवा से मिलीं निर्मला सीतारमण, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली/वाशिंगटन। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टिालिना जॉर्जीवा से मुलाकात की। इस दौरान जॉर्जीवा और सीतारमण के बीच भू-राजनीतिक हालात के असर सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच यह मुलाकात मंगलवार को आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठकों से इतर हुई।

निर्मला सीतारमण के साथ हुई इस मुलाकात में आईएमएफ प्रमुख ने भारत की आर्थिक नीतियों की सराहना की। क्रिस्टिालिना जॉर्जीवा ने कहा कि भारत की लक्षित नीतियों ने अर्थव्यवस्था को सीमित वित्तीय साधनों के साथ लचीला रखने में मदद की है। आईएफएम एमडी ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को दी गई भारतीय मदद की भी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आईएमएफ श्रीलंका से सक्रिय रूप से जुड़कर काम करता रहेगा।

वित्त मंत्री सीतारमण की आईएफएम प्रमुख के साथ हुई इस मुलाकात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर दी। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि निर्मला सीतारमण और क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने हाल के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव और इसके कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों से जुड़ी चुनौतियों के बारे में चिंता जताई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button