बड़ी खबरमनोरंजन

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप, पार्टी में रेड के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया गया है। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के कई दिग्गजों का नाम पहले भी सामने आता रहा है और अब श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरू में पुलिस ने डिटेन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर के भाई समेत कई लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित होटल में पार्टी कर रहे थे।

पुलिस ने पार्टी में छापा मारकर गिया गिरफ्तार

पुलिस ने इसी पार्टी में छापा मारकर श्रद्धा कपूर के भाई समेत कई लोगों को हिरासत में लिया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कुल 35 लोगों के सैंपल भेजे थे जिनमें से 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी ये साफ नहीं है कि ये लोग ड्रग्स लेकर पार्टी में पहुंचे थे या फिर इन्होंने होटल में आकर ड्रग्स ली।

बॉलीवुड के फ्लॉप हीरो हैं सिद्धांत

जहां तक सिद्धांत कपूर की बात है तो वह भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन कभी कामयाब नहीं हुए। बॉलीवुड फिल्मों में सिद्धांत एक फ्लॉप हीरो ही बनकर रह गए। शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कुछ वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। सिद्धांत ने अपनी बहन ‘हसीना पार्कर’ में श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था लेकिन ये फिल्म भी बुरी तरह पिटी थी।

सुशांत की मौत के बाद खुला ड्रग नेक्सस

बता दें कि इससे पहले तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम ड्रग्स केस को लेकर सामने आते रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड का ड्रग नेक्सस पहली बार धीरे-धीरे खुलना शुरू हुआ। NCB ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों से पूछताछ की और आर्यन खान समेत कई को गिरफ्तार भी किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button