उत्तर प्रदेशकानपुर

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को एडीजी ने समझाकर कराया घर वापसी

कानपुर देहात। जनपद में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को एडीजी कानपुर जोन ने शांत कराकर घर वापसी कर दी। युवाओं ने अधिकारियों की बात मानकर प्रदर्शन बन्द कर दिया। देश में जगह-जगह अग्निपथ योजना का विरोध पुरजोर तरह से चल रहा है। कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए। वहीं कानपुर देहात जनपद में शुक्रवार सुबह शुरू हुए प्रदर्शन में सबसे पहले कानपुर झांसी हाइवे को कुछ युवाओं द्वारा जाम कर दिया गया।

इसी के साथ सैकड़ों युवाओं ने लालपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शन शुरू किया जिससे कुछ ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया गया। सूचना मिलते ही जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन कर रहे युवाओं से प्रदर्शन खत्म करने का आग्रह करने लगे। जनपद के अधिकारियों की बातों को विरोध दर्ज करा रहे युवाओं ने अनसुना कर दिया। इसके बाद कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर पहुंचे और उन्होंने विरोध कर रहे युवाओं से आत्मीयता के साथ वार्ता की। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समझा कर प्रदर्शन शांत कराया और सभी को घर वापस भेज दिया।

एडीजी ने बताया कि कुछ युवाओं द्वारा जनपद में दो जगह प्रदर्शन किया गया था जो कि अब पूरी तरीके से शांत है। सभी युवा अपने घर जा चुके हैं और जनपद का माहौल पूरी तरीके से सौहार्दपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि किसी भी तरह की बहकावे में ना आए और अपने घरों में ही रहे।

जनपद में अलर्ट

जुमे की नमाज और अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी है। पूरे जनपद के सभी थानाक्षेत्र में पुलिस बल गस्त कर रहा है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। एक जगह पर भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button