ताज़ा ख़बरदेश

दुष्प्रचार और झूठ ही भाजपा-RSS की नींव, नूपुर शर्मा केस पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा से सस्पेंडेड राजनेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर उदयपुर और अब महाराष्ट्र के अमरावती में हुई निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि देश को नफरत की आग में झोंक कर हाथ सेंकने वाली भाजपा और आरएसएस का इतिहास पूरा हिंदुस्तान जानता है। राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस की तुलना देशद्रोही से की।

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उनका यह बयान उदयपुर में कन्हैयालाल और महाराष्ट्र के अमरावती की घटना के बाद सामने आया है। हालांकि अमरावती में केमिस्ट शॉप ऑनर उमेश कोल्हे की हत्या उदयपुर की घटना से पहले 21 जून को हुई थी।

लेकिन, अब मामले में यह तथ्य सामने आया है कि अमरावती की वारदात उदयपुर की वारदात से मिलती-जुलती है। यहां भी हमलावरों ने उमेश की गला रेतकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने भी नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया था। घटना की संगीनता को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने मामला एनआईए को सौंप दिया है।

अब मामले में राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया, ” दुष्प्रचार और झूठ ही भाजपा-RSS की नींव है। देश को नफ़रत की आग में झोंक कर हाथ सेंकने वाली भाजपा-RSS का इतिहास पूरा हिंदुस्तान जानता है। ये देशद्रोही चाहे जितना तोड़ने का काम कर लें, कांग्रेस उससे ज़्यादा भारत जोड़ने का काम करती रहेगी।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button