उत्तर प्रदेशनोएडाबड़ी खबर

श्रीकांत और ड्राइवर को छोड़कर 7 आरोपी जेल से रिहा

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी मामले में गिरफ्तार किए गए सात और आरोपी गुरुवार को जेल से रिहा हो गए। बुधवार को एक आरोपी नकुल रिहा हुआ था।

जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा की सोसाइटी में विवाद और बवाल के मामले पकड़े गए नितिन त्यागी, प्रिंस त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित, चर्चिल राणा को जेल से रिहा कर दिया है।

इसके साथ ही श्रीकांत त्यागी के साथ गिरफ्तार किए गए संजय को जेल से रिहा किया गया। इन आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय ने जमानत दी थी। अब, इस मामले में श्रीकांत त्यागी और उनका चालक राहुल जिला कारागार में बंद हैं।

उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिले भी शामिल हो गए हैं। नोएडा के गेझा गांव में त्यागी समाज द्वारा 21 अगस्त को बुलाई गई महापंचायत का प्रचार गांव-गांव किया जा रहा है। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट पर है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर रही है।

उनके माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि समाज के लोगों की प्रमुख मांगें मान ली गई हैं। जेल गए युवक जमानत पर रिहा हो चुके हैं। ऐसे में इस महापंचायत को आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस की कोशिश है कि लोग महापंचायत में न पहुंचने पाएं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button