ताज़ा ख़बरमनोरंजन

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस की 15 नवंबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट से राहत मिल गई। कोर्ट ने एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत को 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। मामले में अगली सुनवाई भी उसी दिन होगी। पिछले दिनों कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस ने रेग्युलर बेल की मांग की थी, जिसपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विरोध किया था। मामले की सुनवाई गुरुवार को ही पूरी हो गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने शुक्रवार तक के लिए अपना ऑर्डर सुरक्षित रख लिया। आज आए ऑर्डर में कोर्ट ने एक्ट्रेस को राहत प्रदान करते हुए अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया। गुरुवार को सुनवाई के दौरान जैकलीन ने यह शिकायत की थी कि वह समय पर ईडी के पास जांच के लिए आती थीं, लेकिन फिर भी ईडी के अधिकारी उन्हें परेशान करते हैं।

वहीं ईडी का कहना था एक्ट्रेस को बेल नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि उन्होंने कभी भी जांच के दौरान सहयोग नहीं किया। वह तब भी कुछ बोलतीं जब उन्हें सबूतों के साथ पूछा जाता। उन्होंने कहा कि जैकलीन को सुकेश के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में सुकेश से मिलने के 10 दिन बाद ही पता चल गया था। वह कोई आम इंसान नहीं हैं बल्कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिनका काफी बड़ा आर्थिक रिसोर्स है।

क्या है मामला

दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग केस चल रहा था। जांच के दौरान पता चला कि सुकेश का जैकलीन से कनेक्शन है। उसने एक्ट्रेस को करीब 7 करोड़ के महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि उन्होंने जैकलीन के परिवार वालों को भी लग्जरी गिफ्ट्स दिए थे और आर्थिक रूप से भी उनकी मदद की थी। वैसे इस केस में सिर्फ जैकलीन ही नहीं बल्कि नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था। पहले तो दोनों एक्ट्रेसेस इस केस में गवाह थीं। लेकिन फिर ईडी ने जांच के बाद जैकलीन को इस केस में आरोपी बताया। उनका कहना था कि जैकलीन जानती थीं कि सुकेश एक क्रिमिनल है, लेकिन फिर भी वह उनके साथ कॉन्टैक्ट में थीं और उनसे लग्जरी गिफ्ट्स लेती थीं। उन्होंने उनसे फिर भी दूरी नहीं बनाई थी। वह सुकेश के सभी कामों के बारे में जानती थीं।

एक्ट्रेस के वकील क्या बोले

हाल ही में एक्ट्रेस के वकील का कहना था कि वह एक्ट्रेस के लिए लड़ते रहेंगे क्योंकि वह निर्दोष हैं। यहां तक की इस केस का जो मेन आरोपी है चंद्रशेखर उसने तक खत लिखकर यह दावा किया है कि एक्ट्रेस का इस केस में कोई लेना-देना नहीं है। चंद्रशेखर का साफ कहना है कि दोनों रिलेशनशिप में थे इसलिए वह उन्हें गिफ्ट्स देते थे इसमें उनकी और उनके परिवार की कोई गलती नहीं है। वह बस चंद्रशेखर को प्यार करती थीं और इससे ज्यादा उनका उसके काम से कोई लेना-देना नहीं था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button