बड़ी खबरमनोरंजन

कुसुम फेम सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की 46 साल की उम्र में मौत, जिम करते हुए आया हार्ट अटैक

टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आई है। सीरियल कुसुम फेम एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (Siddhaanth Vir Surryavanshi) की मौत हो गई है। सिद्धांत महज 46 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पिछले कुछ समय में टीवी इंडस्ट्री से यह तीसरी दुखद खबर रही जब अचानक किसी एक्टर की मौत हुई। इससे पहले राजू श्रीवास्तव को जिम में दिल का दौरा पड़ा था। वहीं दीपेश भान क्रिकेट खेलते वक्त अचानक गिर पड़े थे और उन्होंने दम तोड़ दिया था।

जय भानुशाली ने जताया दुख

एक्टर जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धांत की मौत पर दुख जताया। उन्होंने सिद्धांत की तस्वीर शेयर कर लिखा, बहुत जल्दी चले गए। जय को उनके कॉमन दोस्त की जरिए पता चला कि जिम में वह बेहोश हो गए और मौत हो गई।

कुसुम से करियर की शुरुआत

सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत ने टीवी में सीरियल कुसुम से डेब्यू किया। इसके इलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं। सिद्धांत के मुख्य सीरियल में कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है सहित अन्य है। वह आखिरी बार क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी और जिद्दी दिल में दिखे।

निजी जिंदगी की बातें

सिद्धांत अपने पीछे पत्नी अलेसिया राउत और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अलेसिया सुपरमॉडल हैं। दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे। यह उनकी दूसरी शादी थी। 2015 में उन्होंने इरा से पहली शादी की थी। सिद्धांत और इरा की एक बेटी है। दूसरी तरफ अलेसिया की पहली शादी से एक बेटा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button